फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा बिक रहा कुट्टू सीएम, डीएम, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना बन्ना देवी के अंर्तगत बरौला जाफराबाद के गांव में कुछ लोग  लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर अवैध रूप से टिंचर कुट्टू खुलेआम बेच रहे  हैं। जिन्हें खरीदने के लिए जमालपुर, आलमबाग, मंजूरगढ़ी, पटवारी नगला, किले  का नगला, आजाद नगर आदि स्थानों से आते हैं। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार  एडवोकेट पुत्र अमर सिंह ( प्रधानपति बरौला जाफराबाद) ने कहा है कि कोरोना  महामारी रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। कई बार मना करने  के बाद भी ये लोग कुटुटू की बिक्री करने से बाज नहीं रहे हैं। इनकी  गतिविधियों से पूरा गांव परेशान है। ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि इन  कूट्टू बिक्रेताओं को रोक कर इनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर अवैध धंधे से  बचाया जाए। योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ,  डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी को शिकायतपत्र दिया गया है। अब  कार्यवाही का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें