फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदें पार: छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर जाने लगी मासूम तो घोंट दिया गला

Wed, 27 Sep 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पोस्टमार्टम में पाया गया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके शरीर के पिछले हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे कुकर्म करने की भी सामने बात आ रही है। इस दौरान खून इतना बहा कि बच्ची के पूरे कपड़े खून से लथपथ हो गए थे।
विज्ञापन
बच्ची की हत्या के बाद घर पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के तुर्कमान गेट इलाके में ताला कारखाना मजदूर की छह वर्षीय बेटी संग हत्यारोपी ने दरिंदगी की थी। आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म और कुकर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर जाने लगी तो उसका गला घोंट दिया। यह खुलासा पोस्टमार्टम और मुख्य आरोपी सुआलीन के बयान में हुआ है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी के भाई रिजवान ने शव छिपाने में सहयोग किया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, तड़के पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। चीख पुकार के बीच बच्ची के शव को दफन कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में किराये के मकान में रहने वाले ताला मजूदर की छह वर्षीय बेटी सुबह से लापता थी। सूचना पर पुलिस ने रात्रि करीब 9:45 बजे बच्ची का शव पड़ोसी के घर से बाथरूम से बोरे में बरामद किया। रात में ही पुलिस ने साक्ष्यों व संदेह के आधार पर पड़ोसी के तीन बेटों व उनकी मां को हिरासत में ले लिया था। बड़े बेटे ने हत्या करना स्वीकार लिया था। मगर वजह साफ नहीं हो रही थी। तड़के तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पैनल में डॉ. आकांक्षा, डॉ. दिलीप चौधरी व डॉ. सुंदर शामिल रहे। वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम में पाया गया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके शरीर के पिछले हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे कुकर्म करने की भी बात आ रही है। इस दौरान खून इतना बहा कि बच्ची के पूरे कपड़े खून से लथपथ हो गए थे। गर्दन पर चारों ओर चोट के निशान से साफ हुआ है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटना दोपहर में बारह से एक बजे के मध्य होना उजागर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल-खेल में वारदात को अंजाम देना स्वीकारा

मुख्य आरोपी सुआलीन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 11:30 बजे बच्ची उसकी छोटी बहन संग खेल रही थी। तभी उसने बच्ची को बीस रुपये देकर गुटखा व चिप्स लेने भेजा। जब वह लौटकर आई तो छोटी बहन नीचे सोने चली गई। इसी दौरान वह बच्ची के साथ खेल-खेल में गंदी हरकत करने लगा। इसी दौरान बच्ची शोर मचाते हुए जाने लगी। इस पर आरोपी ने उसके साथ गंदी हरकत को अंजाम दिया, जब उसने खून से लथपथ होकर रोते हुए घर जाने की जिद की तो वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच उसका दूसरा भाई रिजवान भी वहां आ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर दोपहर ढाई बजे शव को बोरे में बंद कर बाथरूम में रख दिया और तय किया कि रात को शव को ठिकाने लगाएंगे।

परिवार में कोहराम, हालात भी बेहद खराब
जिस परिवार की बच्ची संग घटना हुई है, उस घर का हाल बेहाल है। रोती-बिलखती मां व बहन को कोई संभाल नहीं पा रहा था। परिवार के आर्थिक हालात की बात करें तो वह भी बहुत कमजोर हैं। कुछ रिश्तेदार मदद करते रहते हैं। इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने बुधवार को दिन में दोनों आरोपियों को हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो आदि धाराओं में जेल भेज दिया। मां व तीसरे भाई को छोड़ दिया। आरोपी परिवार के घर पर ताला लटका हुआ है।

इस घटना में दो भाइयों की भूमिका उजागर हुई है। दुष्कर्म का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम में स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। उसी आधार पर दोनों को धाराएं बढ़ाकर जेल भेजा गया है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें