रामलीला में पिछले 12 वर्षों से महिला कलाकार सीता का किरदार निभा रही हैं। राम वन गमन, सीता हरण आदि का मंचन साउंड, माइक, लाइट से और निखर रहा है।
अचल सरोवर पर होगी सरयू पार की लीला
अचल सरोवर की सरयू पर रामलीला पूरे पश्चिमी यूपी में प्रसिद्ध है। इस सरोवर में ही सरयूपार लीला का मंचन होता है। सरोवर को इसके लिए तैयार किया जाने लगा है। लीला के वक्त इसकी भव्यता देखते ही बनती है।