फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का सबसे चौड़ा राजमार्ग होगा रामघाट कल्याण मार्ग

विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को 274 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि अब रामघाट रोड के नाम में रामभक्त कल्याण सिंह का नाम जोड़ा गया है। अब यह रामघाट कल्याण मार्ग के नाम से जाना जाएगा, क्योंकि खुद स्थानीय लोगों की दलील थी कि रामघाट मार्ग का नाम बदल कर रामभक्त के नाम करने पर राम का नाम हटाना उचित नहीं। 44 किमी का यह मार्ग बुलंदशहर में रामघाट तक फोर लेन होगा और जलगवां में बाईपास बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव व ले-आउट बनकर तैयार हो गया है। जल्द बजट मंजूरी के साथ ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने जिले की अन्य विकास परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी और कहा कि वर्तमान सरकार ने अलीगढ़ के साथ-साथ संपूर्ण प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग हर क्षेत्र में काम हुआ और कोविड जैसे गंभीर दौर में भी विकास हुए हैं। इसी का परिणाम है कि विपक्ष के नेता भी लोहा मानने लगे हैं।
कार्यक्रम में उन्होंने अलीगढ़ व कासगंज जनपद को विकास की नई सौगात दी। साथ में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे बिना किसी अविलंब के शिलान्यास वाले कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। फिर उन्होंने राम मंदिर के लिए स्व. कल्याण सिंह के योगदान का जिक्र करते हुए रामघाट कल्याण मार्ग के नामकरण और 400 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि अलीगढ़ के लिए जब भी, जो मांगा गया है, वह मिला है। उत्तर प्रदेश के अंदर लोक निर्माण विभाग के कार्य दिखाई पड़ते हैं। हेलिकॉप्टर से काली-काली सड़कों का जाल दिखाई देता है, जो काम सालों में नहीं हुए, वह चार साल में कर दिखाए गए हैं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में सड़कों के जाल का विस्तार हुआ है। उन्होंने कुछ मुख्य मार्गों का नाम लेते हुए कहा कि जनपद में चौतरफा विकास करने का कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया है। एक्सप्रेसवे, हाईवे का निर्माण इस कदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से हुआ है कि गाड़ी के अंदर रखा हुआ पानी भी छलक नहीं सकता। इस दौरान सभी विधायकों, सांसदों व पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कासगंज विधायक विपिन वर्मा, सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव दिवाकर, ममतेश शाक्य, देवेंद्र सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, शिव नारायण शर्मा, अनीता जैन, रामसखी कठेरिया, सुबोध स्वीटी, कृष्णा गुप्ता, संजय गोयल, बंटी उपाध्याय, कृष्णा गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे, जबकि संचालन यतेंद्र वाईके ने किया।
बरौली विधायक का जताया आभार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरौली विधायक ठाकुर दलबीर सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर इस समारोह में उपस्थित हुए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचते ही उन्होंने व्हील चेयर पर बैठे विधायक बरौली का हालचाल लिया।
सभी विभागों से मिली एनओसी
राजमार्ग निर्माण के लिए अलीगढ़ से रामघाट तक सभी विभागों की एनओसी मिल गई है। कहीं भी इसके निर्माण में कोई अड़चन नहीं है। सिर्फ बुलंदशहर के जरगवां कस्बा में सड़क के लिए जगह कम थी। इसलिए वहां बाईपास तय किया गया है।
विज्ञापन

- ये है खास
- 9-9 मीटर चौड़ी दोनों ओर सड़कें, ढाई मीटर का डिवाइडर
- 44 किमी लंबे मार्ग में जरगवां में बनेगा एक बाईपास
- 3 बड़े पुल और एक दर्जन छोटी पुलिया का भी निर्माण
---
ये हुए शिलान्यास-लोकार्पण
- 73 मार्गों का लोकार्पण - 73.74 करोड़ रुपये
- 11 सेतुओं का लोकार्पण - 18.78 करोड़ रुपये
- 67 मार्गों का शिलान्यास - 38.81 करोड़ रुपये
- 2 दीर्घ सेतुओं का शिलान्यास - 142.67 करोड़ रुपये
--
ये दीर्घ सेतु बनेंगे
1- बृज चौरासी कोस परिक्रम मार्ग अलीगढ़-पलवल के मध्य मालव के पास यमुना नदी पर।
2- अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग बरेली रेल लाइन पर सुल्तान जहां हास्टल एएमयू पर रेलवे का पुल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें