जिला करागार में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को संबोधित करते सांसद सतीश गौतम।
- फोटो : CITY OFFICE
जिला कारागार में बुधवार को बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सतीश गौतम व जेलर पीके सिंह ने रामेश्वर को मिस्टर अलीगढ़ जेल, चिंटू को बेस्ट पोजर ऑफ अलीगढ़ जेल, दिगंबर को मसल्स मैन ऑफ अलीगढ़ जेल से सम्मानित किया।
जेलर के अनुसार जेल में पहले से जिम की सुविधा है। यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई। इस मौके पर यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा, एएमयू जिम के कोच मोहम्मद उमर निर्णायक थे। सांसद ने कहा कि लक्ष्य की इच्छा मत करो, उसके लिए मेहनत करो। सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान सांसद ने कोरोना काल में बेहतर कामकाज को लेकर जेल प्रशासन को प्रशंसा पत्र दिया। इस दौरान डिप्टी जेलर आफताब अंसारी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।