फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर राम: 18 एलईडी स्क्रीन और 23 वीडियो मैसेजिंग बोर्ड पर धारावाहिक रामायण प्रसारण, राहगीर हुए भाव-विभोर

Sun, 21 Jan 2024 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूरे अलीगढ़ शहर में 18 एलईडी और 23 वीडियो मैसेजिंग बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर धारावाहिक रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी को देखकर राहगीरों के कदम ही रूक गए।
विज्ञापन
एलईडी पर धारावाहिक रामायण का प्रसारण होते हुए - फोटो : अलीगढ़ नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव की तरह मनाने के लिए नगर निगम की ओर से एबीडी क्षेत्र में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित 18 एलईडी और 23 वीडियो मैसेजिंग बोर्ड पर ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण का प्रसारण हो रहा है। एलईडी पर रामायण को देखकर राहगीरों भाव विभोर हो रहे हैं। 

विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि 18 एलईडी स्क्रीन लगी हैं। ये स्क्रीन कलेक्ट्रेट चौराहा, हैबिटेट सेंटर, तहसील तिराहा, क्वार्सी चुंगी, कंपनी बाग, शमशाद मार्केट, एएमयू सर्किल, तस्वीर महल, रसलगंज, महिला चिकित्सालय, सासनी गेट, नगर निगम सेवा भवन, ब्लूबर्ड स्कूल, नादापुल, एटा चुंगी, खेरेश्वर चौराहा, एफएम टावर और सुभाष चौक पर हैं। 
विज्ञापन


23 वीडियो मैसेजिंग साइड अन्तर्गत  रामलीला मैदान अचल ताल, दुबे का पड़ाव चौराहा, अवर लेडी फातिमा स्कूल के पास, एटा चुंगी चौराहा, आगरा रोड इंटर चेंज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सर्किल, जकरिया मार्केट, अब्दुल्ला तिराहा, केला नगर चौराहा, सुभाष चौक सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, रसलगंज चौराहा, कवरकुत्ता, कंट्रोल रूम तहसील तिराहा, मसूदाबाद, कंपनी बाग, हाथरस अड्डा, मथुरा रोड व खेरेश्वर मंदिर पर श्री रामोत्सव के तहत रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि श्री रामोत्सव पर नगरीय क्षेत्र में स्थित श्री राम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर व श्री वाल्मीकि मंदिर, टीकाराम मंदिर सेंटर प्वाइंट, पथवारी मंदिर भमौला, शिव शक्ति मंदिर विकास नगर (लोहिया पार्क) महाकाली मंदिर सासनी गेट चौराहा, मां काली मंदिर भदेसी रोड, पथवारी मंदिर आगरा रोड, हाथरस अड्डा नौ देवी मंदिर, नौरंगाबाद सर्वेश्वर मंदिर, बैंक कालोनी सुरेंद्र नगर, दनादन बगीची छर्रा अड्डा, वार्ष्णेय मंदिर गांधी नगर, श्रीराम मंदिर एडीए ऑफिस रामघाट रोड, लाल मंदिर निरंजनपुरी रामघाट रोड, अचल ताल शिव मंदिर, पुरानी चुंगी मंदिर व जवाहर पार्क स्थित मंदिर के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और शासकीय भवनों पर भी इस पावन पर्व पर लाइटिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें