फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रक्षाबंधन कल, गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
बाजार में फोटो वाली राखी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाई और बहन के अटूट प्रेम बंधन का त्योहार रक्षाबंधन कल (रविवार) मनाया जाएगा। शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीददारी के लिए भाई-बहनों की भीड़ उमड़ी। बहनों ने राखियों की खरीदीं तो भाई अपनी बहनों को दिए जाने वाले उपहार खरीदते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और आस्था का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधती हैं तो भाई उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित क्वार्सी चौराहा, जनकपुरी, स्वर्ण जयंती नगर एडीए, जीटी रोड, आगरा रोड, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट पर सजीं विभिन्न दुकानों पर बहनें अपने भाइयों की कलाइयों के लिए राखी खरीदती दिखीं। इसके अलावा बहनों ने भाई-भाभी के लिए भी राखी और लुंबे खरीदे। शहर के विभिन्न गिफ्ट गैलरियों में भाई अपनी बहनों को दिए जाने वाले उपहार खरीदते दिखे। कई भाइयों ने तो ऑनलाइन खरीददारी भी की। कपड़े, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, टीवी, फ्रिज, चॉकलेट, मोबाइल, गैजेट्स उपहार में देने के लिए इन दिनों युवा भाइयों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें