फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा: राकेश टिकैत ने जांच पर जताया असंतोष, कहा- केंद्रीय मंत्री के बेटे की 'रेड कारपेट' गिरफ्तारी ने किसानों में गुस्सा बढ़ाया

Thu, 14 Oct 2021 06:37 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अलीगढ़ के टप्पल में एक कार्यक्रम में आए किसान नेता टिकैत ने कहा कि आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र अगर पद पर बने रहेंगे, तो निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में चल रही जांच पर गुरुवार को नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे की 'रेड कारपेट' गिरफ्तारी ने आंदोलन कर रहे किसानों के गुस्से को भड़का दिया है।

विज्ञापन


अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए टिकैत ने कहा कि आरोपी के पिता अगर पद पर बने रहेंगे, तो निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।

मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को पिछले सप्ताह 12 घंटों तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। आशीष पर आरोप है कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में जिन कारों की टक्कर से चार किसानों की मौत हुई थी, उनमें से किसी एक गाड़ी में आशीष भी सवार थे।

विज्ञापन

भाकियू नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्री के बेटे, जो घटना का मुख्य आरोपी है, की 'रेड कारपेट' गिरफ्तारी ने प्रदर्शनकारी किसानों के गुस्से को भड़का दिया है। टिकैत ने टप्पल कस्बे में एक कार्यक्रम में कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि तब तक बिल्कुल न्याय नहीं हो सकता, जबतक मुख्य आरोपी के मंत्री पिता को पद से नहीं हटाया जाता।

मामले की जारी जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री एसआईटी की जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि अगर अजय मिश्र को उनके पद से हटाया नहीं गया तो लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में चल रहा प्रदर्शन और तेज हो जाएगा। भाकियू नेता ने कहा कि 18 अक्तूबर को रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू 26 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल किसान पंचायत आयोजित करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें