फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश भारद्वाज ने दिया धोखा : मुनीष गौड़

Sat, 03 Sep 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
राजेश भारद्वाज ने दिया धोखा : मुनीष गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुनीष गौड़ ने कहा है कि भाजपा नेता राजेश भारद्वाज ने उनकी करोड़ों रुपये की जमीन हड़प ली है और जब उन्होंने जमीन की कीमत मांगना शुरू किया तो उन पर हमला करा दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ से इलाज करा कर कुछ राहत मिलने पर शुक्रवार को अलीगढ़ लौटे पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2009-10 में उन्होंने अपनी स्वर्णजयंती नगर स्थित 3900 वर्गमीटर जमीन का सौदा भाजपा नेता राजेश भारद्वाज से किया था। यह जमीन पूर्व विधायक के पिता कालीचरन गौड़ और पूर्व विधायक की पत्नी रजनी गौड़ के नाम पर थी।
बैनामा और शर्तों के अनुसार एक चौथाई भुगतान उन्हें दे दिया गया। इसके बाद बचे हुए भुगतान की कीमत और कुछ अचल संपत्ति देने की बात तय हुई। जिसे 6 महीने में देने का वादा किया गया लेकिन हकीकत में भुगतान मांगते मांगते वह थक गये। उनका भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने दावा किया कि अगर राजेश भारद्वाज में हिम्मत हैं तो वह ब्राह्मण समुदाय के सामने बैठ कर खुलेआम सार्वजनिक चर्चा करें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इस प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू का नाम घसीटे जाने पर उन्होंने कहा कि ये बेहद घटिया काम है।
उनका इस पूरे प्रकरण से कोई लेनादेना नहीं है। पूरा मामला पुलिस ने अपनी गहन जांच और पड़ताल के बाद खोला है। राजेश भारद्वाज ब्राह्मण समुदाय को गुमराह कर रहे हैं लेकिन ये भी जल्द ही खुल जाएगा। जब पूर्व विधायक से पूछा गया कि उन्होंने हमले के बाद लिखवाई गई रिपोर्ट राजेश भारद्वाज का जिक्र क्यों नहीं किया..? क्या अब राज पैलेस के दबाव में ऐसा कर रहे हैं..?
इन दोनों सवालों का जवाब दिए बिना उन्होंने कहा कि राजेश भारद्वाज ने उनका पूरा घर बर्बाद कर दिया है अब उनके पास आमने सामने की लड़ाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें