फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बने रजत भारद्वाज 

Sun, 17 Apr 2022 01:17 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संघ के अध्यक्ष रजत भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदयराज सिंह व परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष चेतन राज सिंह व मंत्री प्रमोद कुमार निर्मल रहे।
विज्ञापन




अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने अपनी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया गया। अध्यक्ष पद पर रजत भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गुलशन भारद्वाज, मंत्री पद पर रामवीर सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर पवन कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष व सुरेश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह ने चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें