राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए अब 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 23 अक्तूबर को किया जाएगा और साक्षात्कार 28 अक्तूबर को होगा।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से विभिन्न विषयों में पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह के अनुसार पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। कुलपति के आदेशानुसार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 23 अक्तूबर को किया जाएगा और साक्षात्कार 28 अक्तूबर को होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया है।