फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पंजीकरण की तिथि कल तक बढ़ी, आज होगी विधि की प्रयोगात्मक परीक्षा

Thu, 04 Sep 2025 10:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महाविद्यालयों की बीएएलएलबी और एलएलबी की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा 4 सितंबर को होगी। तीन सौ से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 116,248 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 25388 विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। इससे विवि सहित महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गईं। अब विवि प्रशासन ने पंजीकरण की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


विवि परिसर व महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए 30 अगस्त पंजीकरण हुए थे। अब तक 116,248 में से 90,807 ने ही प्रवेश लिया था। विद्यार्थियों और महाविद्यालयों ने पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। उप सचिव पवन कुमार ने बताया कि पंजीकरण की तिथि पांच सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

आज होगी विधि की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएएलएलबी और एलएलबी की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षा 4 सितंबर को होगी। तीन सौ से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 2024-25 की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसवी कॉलेज अलीगढ़ में एसवी कॉलेज, आरजे लॉ महाविद्यालय रायपुर, एचएस लॉ कॉलेज एटा, श्री विष्णु भगवान लॉ कॉलेज एटा, राम शंकर सारस्वत कॉलेज ऑफ लॉ कोटा हाथरस के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ अलीगढ़ में इसी कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीएस कॉलेज में विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें