फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: 15 दिसंबर के बाद होंगी परीक्षाएं, तैयारियां शुरू

Fri, 06 Dec 2024 02:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में 340 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर के मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। उसके बाद परीक्षा होंगी। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर के बाद होंगी। मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, विषम सेमेस्टर के बैक परीक्षा फाॅर्म वेबसाइट पर भरने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में 340 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 15 दिसंबर के बाद होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। परीक्षा सत्र-2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा व बैक परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें