फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST SIB Raid: हबीब गार्डन पर एसआईबी का छापा, कई दस्तावेज ले गई अपने साथ, यह मिली थी शिकायत

Fri, 06 Dec 2024 11:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के हबीब गार्डन पर एसआईबी की टीम ने छापा मारा। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अभिषेक सिंह, सीटीओ एमपी सिंह ने टीम के साथ हबीब गार्डन की जांच की। जांच में पाया गया कि बुकिंग के सापेक्ष टर्नओवर कम दर्शा कर जीएसटी रिटर्न न के बराबर दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
हबीब गार्डन में कार्यवाही करती एसआईबी की टीम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी एसआईबी की टीम ने अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में छापा मारा। पिछले कुछ दिनों से इस गार्डन में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। बुकिंग के सापेक्ष न के बराबर रिटर्न दाखिल किया गया था। टीम ने बुकिंग दस्तावेजों की जांच की। कई दस्तावेज अपने साथ ले गई है। अब इनका आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


5 दिसंबर को शहर के मैरिस रोड स्थित प्रतिष्ठित हबीब गार्डन पर एसआईबी की टीम ने छापा मारा। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अभिषेक सिंह, सीटीओ एमपी सिंह ने टीम के साथ हबीब गार्डन की जांच की। जांच में पाया गया कि बुकिंग के सापेक्ष टर्नओवर कम दर्शा कर जीएसटी रिटर्न न के बराबर दाखिल किया जा रहा है। विभाग को काफी समय से लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर एसआईबी ने जांच की।

हबीब गार्डन जीएसटी की समाधान योजना में शामिल है। ऐसे में हर बुकिंग पर औसतन छह फीसदी जीएसटी अदा करना होता है। लेकिन, कहानी इसके उलट थी। एसी एसआईबी डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि शादी समारोह में मैरिज होम, गार्डन की बुकिंग डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच होती है। संचालक टर्नओवर न के बराबर दिखाते हैं। जिसके कारण कम रिटर्न दाखिल करते हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पूरे आकलन के बाद ही जुर्माना और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें