फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की परीक्षा लिखित या ओएमआर शीट पर, यह होगा पैटर्न

Sun, 01 Sep 2024 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में अब तक परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हो रहे थे। अब स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित होगी। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित (वर्णनात्मक प्रणाली) में कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद से परीक्षा अब तक ओएमआर शीट पर हो रही थी। हालांकि, स्नातक में सह पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इस सत्र में विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। 

प्रश्न पत्र तीन खंड में बांटे गए हैं। खंड-अ (अति लघु उत्तरीय) में पांच प्रश्न होंगे। हर प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों में देना होगा। खंड-ब (लघु उत्तरीय) में चार प्रश्न होंगे। इनमें दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 250 शब्दों में देना होगा। खंड-स (दीर्घ उत्तरीय) में छह प्रश्न होंगे। इनमें तीन प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 500 शब्दों में देना होगा।  राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें