फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: अब 10 मार्च तक भरे जाएंगे सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म, इन कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं होंगी बहुविकल्पीय

Sun, 01 Mar 2026 03:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएमपीएसयू के सत्र 2023-24 और 2025-26 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित होंगी। इसके लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के सम सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में होगी। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च कर दी गई है। पहले यह तिथि 28 फरवरी थी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तिथि आठ मार्च है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। इसी दिन परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर 250 प्रति छात्र विलंब शुल्क देना होगा।

बहुविकल्पीय प्रश्न से होंगी वार्षिक परीक्षाएं
आरएमपीएसयू के सत्र 2023-24 और 2025-26 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित होंगी। इसके लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीएससी, फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष (पुनः परीक्षा) सत्र 2023-24, बीएससी फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष (नियमित परीक्षा) सत्र 2024-25, एलएलबी द्वितीय वर्ष (पुनः परीक्षा) सत्र 2023-24, बीएएलएलबी पंचम वर्ष (नियमित) सत्र 2025-26, डीवीएड प्रथम वर्ष (पुनः परीक्षा) और पीजीडीसीपी प्रथम वर्ष (पुनः परीक्षा) की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रणाली के तहत कराई जाएंगी। 

परीक्षा के लिए एमआईएस (मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) जनरेट करने की अंतिम तिथि आठ मार्च, जनरेट एमआईएस का संपूर्ण परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ मार्च और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें