फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र को बनाया जाए केंद्र सरकार में मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा इगलास में रविवार को जाट महासभा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 28 मई को चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि वरुणालय गेस्ट हाउस में मनायी जाएगी। जाट महासभा की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह दरोगा ने की, संचालन मुंगेश कुमार ने किया। सभा में तीन प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

जिसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र चरत प्रताप सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग रखी गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू का जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने जाट एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुकेश ठेनुंआ, लालसिंह, देवेंद्र सिह, नवनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें