फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर याद किए गए राजा महेंद्र प्रताप

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नितिन चौहान माल्या - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह को उनके 134वें जन्म दिवस पर याद किया गया। उन्हीं के नाम से बने तस्वीर महल स्थित पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

जाट महासभा अलीगढ़ की ओर से पार्क में राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन मनाया गया। हवन-यज्ञ हुआ। अध्यक्षता चौ. विजेंद्र सिंह सम्राट लॉज ने की व संचालन चौ. दिगंबर सिंह ने किया। कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, चौ. कल्यान सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य मीना कुमारी ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह ने पार्क को प्रशासन द्वारा धरना, प्रदर्शन स्थल घोषित करने पर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव दिगंबर सिंह, आरपी सिंह, अमन सिंह सिरोही, जयप्रकाश लाला, अनिल चौधरी, ब्रजेश चौधरी, हरीश वाल्यान, रघुनाथ सिंह, दीपक चौधरी, जुगेंद्र सिंह, भृगुवीर सिंह, बहोरी सिंह, सुभाष डांगुर, प्रतीक चौधरी, जगवीर सिंह, जयवीर सिंह, वेदपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भाकियू हरपाल गुट ने राजा महेंद्र प्रताप का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह, गिर्राज स्वामी, जगवीर सिंह मधुर आदि ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में राजा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजा गया, जिसमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाती चरण प्रताप सिंह को राज्यसभा सदस्य या केंद्र में मंत्री बनाने, इगलास तहसील का विकास सहित आदि मांगें हैं। इस अवसर पर भीकंबर सिंह, सुंदर सिंह, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महानगर अलीगढ़ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन भुजपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजहर उद्दीन, दिलशाद अब्बासी, शाहरुख, शैलेंद्र सिंह, सुमित कुमार, शानू, मनीष गोस्वामी, विनोद, सुनील, रामू, आरिफ, जीतू, बंटी खान, हसीन हाजरा बेगम, मुस्तकीम, इमरान आदि मौजूद रहे।
दूरदर्शी-त्यागी थे राजा महेंद्र प्रताप: बिजेंद्र
भ्यामिल खेड़ा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह दूरदर्शी, त्यागी, राष्ट्रवादी प्रेम और एकता के पुरजोर समर्थक ही नहीं, बल्कि आदर्श भी थे। उन्होंने जीवनपर्यंत मिशन आजादी के लिए विदेशों में जाकर समर्थन प्राप्त किया। वहीं, देश को स्वाधीनता की घोषणा कराई। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने प्रेम धर्म अपनाया, जो आगे चलकर इस देश के लिए एकता की ताकत का मूल मंत्र बना। अध्यक्षता मास्टर उदयवीर सिंह ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सत्यवीर सिंह सत्तो, डॉ. दुर्गेश, कपिल शर्मा, फुरकान मिर्जा, अनिल चौधरी, सोनिया प्रधान, मोहित बंसल, डॉ. जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संघर्ष हुआ तो राजा के नाम से बना विवि
राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन पर तस्वीर महल स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई गई और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। अलीगढ़ मंडल में यूनिवर्सिटी की दस वर्ष पुरानी मांग भी राजा महेंद्र प्रताप के नाम से पूरी है। छात्रों के लगातार संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सिटी बनाने का काम शुरू करा दिया है।
यूनिवर्सिटी की स्थापना में संघर्ष करने वाले छात्र नेता रंजीत चौधरी ने कहा कि राजा साहब ने देश की लड़ाई लड़ी, अब छात्र उनके बारे में पढ़ेंगे और उनके आदर्शों पर चलेंगे। यूनिवर्सिटी आंदोलन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप की देश को आजाद कराने में वही भूमिका थी, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे वीरों की थी। छात्र नेता कौशल दिवाकर ने कहा कि राजा साहब का जन्मदिन हमारे लिए एक संकल्प है और हमें उनके आदर्शों को जन-जन तक पहचाना है। इस मौके पर बृजेश ठाकुर, माधव यादव, सुबोध यादव, मोहित सिंह, रोहित यादव उमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें