फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर, शीला और प्रमोद करेंगे जनता से संवाद

Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम पद की दावेदार शीला दीक्षित, विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता प्रमोद तिवारी और डा. संजय सिंह मंगलवार को अलीगढ़ में दो जनसभाओं को संबोधित कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 11 बजे से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में होगी और इसके बाद दूसरी जनसभा गोंडा के लगसमा इंटर कॉलेज में होगी। कांग्रेस के आला नेता सुबह साढ़े दस बजे तक दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचेंगे। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आला नेता केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले सहित दूसरी जनविरोधी नीतियों पर विस्तार से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन

बंसल ने कहा है कि पीएम कह रहे हैं कि 31 दिसंबर के बाद बेईमान बर्बाद हो जाएंगे..। तो मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बेईमान की परिभाषा बताएं और देश की जनता के समक्ष स्पष्ट करें कि बेईमान कौन है..? इससे उलट हकीकत ये है कि आर्थिक सुधार, विकास दर व रोजगारों की उपलब्धता के बारे में लंबी चौड़ी डींग मारने वाले पीएम मोदी कुछ भी नहीं कर पाए हैं। जिससे देश की विकास दर घटती जा रही है, जीडीपी में 0.5 फीसदी की गिरावट हुई है।
मोदी सरकार का दावा था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन अब तक महज डेढ़ लाख लोगों को नौकरी मिली। जब विश्व भारी आर्थिक मंदी से जूझ रहा था उस वक्त तत्कालीन यूपीए सरकार के पीएम डा. मनमोहन सिंह के कुशल आर्थिक प्रबंधन से आर्थिक मंदी का कोई असर नहीं हुआ। देश में किसी भी क्षेत्र में जो आधुनिक तकनीकी है वो कांग्रेस के शासनकाल की देन है। पीएम मोदी का ये कहना कि कांग्रेस ने 70 साल के शासनकाल में कुछ नहीं किया, सरासर झूठ है।  
विज्ञापन

सपा छोड़ कर बृजमोहन कांग्रेस में शामिल
अलीगढ़। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रांतीय अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा एडवोकेट ने सोमवार को अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। बृजमोहन शर्मा ने कहा कि सपा में कुछ ताकतवर विधायकों ने पार्टी पर कब्जा कर रखा है, जिसके चलते मेहनती कार्यकर्ताओं को काफ ी घुटन हो रही है। उनके साथ जितेंद्र शर्मा, किशोर सिंह, मंगल सैनी, अनमोल सिंघल, राजेश दीक्षित, शिव सिंह, दिनेश पाठक, कुशाग्र गौड़ समेत कई युवाओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इस मौके पर प्रदीप रावत, नसीम अख्तर और अब्दुल लतीफ  खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें