फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आधी रात के बाद हुई बारिश-ओलावृष्टि, दिन में गर्मी, किसानों के माथे पर दिखने लगीं चिंता की लकीरें

Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ज्यादा बारिश हुई तो फसल में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
बारिश से खेत में भीगी पड़ी गेहूं की फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के कई इलाकों में रात तीन बजे बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं पैदा करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बारिश के बाद सुबह तक मौसम ठंडा रहा, लेकिन दिन में निकली तेज धूप व गर्म हवाओं से मौसम फिर गर्म हो गया।

विज्ञापन


9 अप्रैल की रात जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई दिनों से गर्म चल रहे मौसम के तेवर कुछ ठंडे पड़ गए। हाथरस शहर के अलावा अहवरनपुर, चंदपा, मीतई, दरियापुर सहित आसपास के गांवों में मामूली ओलावृृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन जिन किसानों की फसल खेतों में पकी खड़ी है या कटी पड़ी है, उनकी चिंता जरूर बढ़ गई है।

रबी के सीजन में जिले के किसान प्रमुख रूप से गेहूं की फसल उगाते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की पैदावार हुई है। वर्तमान में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। किसानों को बारिश से उपज की गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह से ही गर्मी फिर बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक सूरज की किरणों की तपिश असहनीय हो गई।
विज्ञापन


तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन किए। शाम होते-होते फिर बादल छा गए। 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 26.2 व अधिकतम तापमान 41.1 दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ज्यादा बारिश हुई तो फसल में नुकसान हो सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अप्रैल को भी बादल छाये रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में हुआ कीचड़

बारिश से शहर के किला गेट, कलवारी रोड, टाप रोड, वीरनगर रोड, झींगुरा रोड, ककोड़ी रोड, नगला धन सिंह रोड, लहरा रोड, औद्योगिक आस्थान आदि इलाकों में सड़कों पर कीचड़ हो गया।

किसानों के बोल
इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। बारिश से फसल में नुकसान की आशंका है। इससे गेहूं की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।- कन्हैया, किसान, वीरनगर।
बारिश से गेहूं भीग जाएगा। इससे गेहूं के दाने का रंग काला पड़ने की आशंका है। ऐसा हुआ तो गेहूं का भाव भी अच्छा नहीं मिलेगा। बहुत नुकसान हो जाएगा।- अवधेश कुमार, किसान, कोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें