फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रेलवे के कीमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सीडी साइडिंग व लोको कॉलोनी के मध्य रेलवे ट्रैक की चेकिंग के दौरान कीमैन की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मूल रूप हाथरस के कोतवाली सिकंदराराऊ के रामपुर गांव निवासी 52 वर्षीय पूरन रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे और दिव्यांग थे। वे लोको कॉलोनी स्थित रेलवे के सरकारी आवास में रहते थे।
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि रविवार सुबह पूरन रेलवे ट्रैक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच वे किसी ट्रेन की चपेट मे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर आरपीएफ व बन्नादेवी थाने की पुलिस और शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद कीमैन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर रेलवे एससी, एसटी यूनियन के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कीमैन पूरन की हुई मौत पर कई सवाल उठाते हुए रेलवे अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें