फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ऑपरेशन में लापरवाही पर निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला के ऑपरेशन में लापरवाही को लेकर रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत करा लिया।
विज्ञापन

थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के चिरौलिया गांव के देवेेश कुमार मजदूर हैं। पत्नी सुधा के पेट में दर्द व पथरी की शिकायत पर एक साल पहले मैरिस रोड के एक निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी और भर्ती कर लिया। आरोप है कि ऑपरेशन के समय लापरवाही बरतते हुए गलत नस काट दी। तबीयत बिगड़ने पर सुधा को दिल्ली रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टरों ने बताया कि गलत नस काट दी गई है, तब से उसका इलाज जारी है। रविवार को सुधा के पति देवेश समेत परिजन अस्पताल में आ गए। उन्होंने पहले इलाज में खर्च हुए रुपयों की वापसी की मांग की फिर वे ऑपरेशन करने में हुई लापरवाही को लेकर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इलाका पुलिस भी आ गई और परिजनों को कार्रवाई व जांच का भरोसा देकर शांत कराया। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि परिजन महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के साथ ही इलाज से जुड़े कागजात मांगे गए हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें