फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक के 59 प्रतिष्ठानों पर छापे, दो को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि विभाग ने खाद, बीज व उर्वरक की दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 59 प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 12 उर्वरक के नमूने भरे और दो प्रतिष्ठानों को नोटिस भी थमाया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि जिले में विभाग के अफसरों ने ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई की।
उपकृषि निदेशक ने गभाना इलाके में करीब 15 जगह छापा मार कार्रवाई करते हुए एक सैंपल भरा। खैर में जिला कृषि अधिकारी ने 10 जगह छापे मारे, जिन्होंने उर्वरक के चार नमूने भरे और गांव बरका स्थित मयंक खाद भंडार, सतगुरु कृपा आधुनिक कृषि परामर्श केंद्र को नोटिस जारी कर दिए। मृदा सर्वेक्षण अधिकारी ने अतरौली में 13 प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो उर्वरकों के नमूने भरे। इसके साथ ही इगलास में कृषि रक्षा अधिकारी ने 13 प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए तीन उर्वरक के नमूने लिए। जबकि उप संभागीय कृषि अधिकारी कोल ने 8 स्थानों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए दो नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें