फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराज सिंह लखनऊ में कोरोना संक्रमित, अलीगढ़ में 23 और मिले

विज्ञापन
राज्यमंत्री रघुराज सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह लखनऊ में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनका उपचार वहीं पर चल रहा है। इधर, जनपद में रविवार को 22 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के फायर ब्रांड नेता रघुराज सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना आने के बाद खलबली मच गई है। भाजपा नेता एक-दूसरे से जानकारी हासिल कर रहे हैं कि उनसे पिछले 10 दिन में कौन-कौन संपर्क में आया है। आईटीआई रोड निवासी रघुराज सिंह के पुत्र नगर निगम के पार्षद भी हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संक्रमित लोगों में तीन टप्पल, दो छर्रा एवं 17 लोग महानगर के हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज करने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें