फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के साथ टप्पल, छर्रा में पैर फैला रहा कोरोना, 777 हुई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
पला में कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद सील किया गया क्षेत्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना जिले में लगातार अपने पैर फैला रहा है। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता ठाकुर रघुराज सिंह लखनऊ में कोरोना वायरस की चपेट में आने की खबर से यहां हड़कंप मच गया है। आईआईटी रोड निवासी रघुराज सिंह के पुत्र नगर निगम में पार्षद हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 777 तक पहुंच गई है। जिले में रविवार को जो मरीज मिले हैं, उनमें शहर के साथ-साथ टप्पल व छर्रा से सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से रविवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों में कनवरी का 39 वर्षीय युवक, नौरंगाबाद डिप्टीनगर का 48 व 40 वर्षीय व्यक्ति, पला फाटक का 30 वर्षीय युवक, महेंद्रनगर बैंक कॉलोनी का 60 वर्ष का बुजुर्ग एवं 25 वर्ष का युवक, कनवरीगंज हनुमानगर का 39 वर्षीय युवक, निरंजनपुरी का 29 वर्षीय युवक, बेना टप्पल का 32, 12 एवं 25 वर्षीय युवक, लोधी विहार का 34 वर्षीय युवक, जमालपुर सिविल लाइन का 52 वर्षीय व्यक्ति, क्वार्सी का 62 वर्षीय व्यक्ति, शिवपुरी छर्रा का 37 वर्षीय युवक, छर्रा का 36 वर्षीय एवं 68 वर्षीय महिला, बीमा नगर सूतमिल की 17-17 वर्ष की युवती, भगवाननगर की 50 वर्षीय एवं 26 वर्षीय महिला, लोधी विहार सासनी गेट का 34 वर्षीय युवक और नौरंगाबाद का 20 वर्षीय युवक शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संक्रमित लोगों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
हाथरस का युवक संक्रमित
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से प्राप्त रिपोर्ट में हाथरस का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। हाथरस का 34 वर्ष का एक युवक कोरोना वायरस की चपेट में आया है। इसकी संख्या की गिनती हाथरस में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें