फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल की पैथ लैब में भी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों के बोझ से सरकारी अस्पताल ही नहीं दबे, बल्कि सरकारी अस्पतालों में संचालित पैथ लैब का भी कुछ ऐसा ही हाल है। अकेले दीनदयाल अस्पताल (डीडीयू) की पैथ लैब का हाल ये है कि अगर मरीज अस्पताल में भर्ती है तो उसकी जांच रिपोर्ट उसी दिन तैयार कर दी जा रही है। बाकी जांच रिपोर्ट अगले 24 से 36 घंटे में मिल पा रही हैं। प्रतिदिन में 4 से 5 हजार सैंपल जांच के लिए डीडीयू की पैथ लैब में आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण इन दिनों सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। भीड़ का आलम ये है कि सरकारी अस्पतालों में टोकन सिस्टम से मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। जिला अस्पताल तो पिछले कई दिन से ओवरलोड है। कमोबेश यही स्थिति दीनदयाल संयुक्त अस्पताल की है। मरीजों का आलम ये है कि सुबह से ही ओपीडी में भीड़ लगना शुरू हो जाती है। जिला अस्पताल में प्रति दिन 1500 से अधिक और डीडीयू में 2000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड व जनरल वार्ड में मरीजों को भर्ती होने के लिए जगह नहीं मिल रही है। मरीजों की भीड़ के कारण सरकारी पैथोलॉजी में जांच के लिए कतार लगी है।
अमरनाथ-हज यात्रियों का भी बढ़ रहा बोझ
डीडीयू की पैथलैब का बृहस्पतिवार को हाल जाना गया तो पाया कि पिछले सात दिन में यहां 35 हजार से अधिक लोगों के सैंपलों की जांच हुई है। एक दिन में 4 से 5 हजार सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इस वजह से जांच रिपोर्ट उसी दिन नहीं मिल पा रही हैं। इस बोझ में मौसमी बीमारी के अलावा सीएचसी से आने वाली जांच अमरनाथ व हज यात्रियों की जांच भी शामिल हैं। सामान्यत: यहां थायराइड, सीवीसी, एलएफटी, केएफटी, शुगर, मलेरिया, प्लेटलेट्स के जांच सैंपल आ रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई में और बोझ बढ़ने के आसार
डीडीयू की पैथ लैब इंचार्ज डॉ.रश्मि रानी बताती हैं कि हम सिर्फ डीडीयू में भर्ती मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट उसी दिन शाम 5 बजे तक दे पा रहे हैं ताकि उनको डॉक्टरों द्वारा इलाज दिया जा सके। बाहर से आने वाली जांच रिपोर्ट अगले 24 घंटे में देने का प्रयास रहता है। उन्होंने माना है कि जुलाई में यह बोझ प्रतिदिन पांच हजार अधिक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें