फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में पौने तीन सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sat, 08 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खरीद के सातवें दिन भी गेहूं क्रय केंद्रों पर रौनक नहीं आ सकी है। इक्का दुक्का किसानों के पहुंचने के चलते सभी 96 क्रय केंद्रों पर मात्र पौने तीन सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी जबकि लक्ष्य 2.11 लाख मीट्रिक टन का है।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से आरंभ हो गई है। इसके लिए प्रशासन ने पिछली बार से सात अधिक क्रय केंद्र खोलते हुए 96 क्रय केंद्र खुलवाए। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी इन केंद्रों पर गेहूं खरीद अब तक सामान्य नहीं हो सकी है।

गेहूं खरीद के नोडल अफसर तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने स्वीकार किया कि केंद्रों पर अपेक्षित गेहूं नहीं आ रहा है। सात दिन में मात्र पौने तीन सौ मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से खरीद में तेजी आने के आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रतिदिन निरीक्षण कर पकड़ेंगे लापरवाही
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में धनीपुर मंडी में बंद मिले दो क्रय केंद्रों और क्रय केंद्रों पर बरती जाने वाली अनियमितताओं से निपटने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ निरीक्षण को हथियार बनाया है। नोडल अफसर एवं एडीएम वित्त ने बताया कि सभी खरीद केंद्रों के लगभग हर रोज निरीक्षण की व्यवस्था की गई है।

तहसील की टीमें निरंतर दौरे कर खरीद केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगी तो प्रतिदिन खरीद एजेंसियों से उनके लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें