फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानौली में पुनीता शर्मा जीतीं... राधा पक्ष से तीन को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर ब्लॉक के भानौली गांव में 29 अप्रैल को मतदान के बाद मतपेटिका लूट की घटना को समर्थकों संग अंजाम देने के मामले में नामजद प्रत्याशी राधा पाठक को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें कुल 735 वोट मिले। प्रधान पद का चुनाव कड़े मुकाबले के बीच मात्र 21 वोटों से पुनीता शर्मा ने जीता है। पुनीता शर्मा को 756 वोट मिले।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। वहीं, 47 मतपत्र अवैध करार दिए गए। उनके खेमे में खुशी का माहौल है। वहीं, राधा पाठक का खेमा निराश होने के साथ ही पुलिस के डर से भागा-भागा फिर रहा है।
इधर, लोधा पुलिस ने इस मामले में राधा पक्ष से तीन को जेल भेजा है। अन्य आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने से लेकर कुर्की तक की तैयारी की जा रही है। अगर, आरोपी हाथ नहीं आते तो इसी सप्ताह कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने की बात लोधा इंस्पेक्टर अभय कुमार शर्मा की ओर से कही गई।
विज्ञापन

खैर के भानौली गांव में 29 अप्रैल को मतपेटिका लूट के बाद मतदान को निरस्त किया गया। शनिवार को यहां दोबारा चुनाव हुआ। इस चुनाव में 74 फीसद वोट पड़े। इस गांव में 680 मतदाताओं में से पुनर्मतदान में 578 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
मतदान के शुरुआत से अंत तक अधिकारियों ने पूरी चौकसी बरती। रविवार को मतगणना स्थल पर सुबह से ही दोनों पक्षों के समर्थकों का जमावड़ा रहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) विधान जायसवाल ने बताया कि पुनीता ने कड़े मुकाबले में 21 वोटों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें