फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर की सफाई में निकली पाॅलिथीन

Wed, 03 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष स्वच्छता मिशन के अंतर्गत पोखरों, तालाबों और पार्कों में विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन गूलर रोड पोखर की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने आसपास अवैध रूप से निर्मित भवन स्वामियों और मैरिज होम संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह सफाई अभियान में सहयोग करें। साथ ही पोखर में कूड़ा फेंकने वाले होटल संचालकों के खिलाफ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को भी गूलर रोड पोखर पर सफाई की जाएगी।

मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में गूलर रोड स्थित पोखर पर सफाई का काम शुरू किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने अपने सफाई उपकरणों, नाव और लेबर आदि के साथ मौके पर पहुुंचा। सफाई से पहले पोखर में बहुत जलकुंभी, पालिथीन, कूड़ा आदि पड़ा था।
विज्ञापन


इससे जेसीबी मशीन को काफी परेशानी हो रही थी। सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से पोखर से जलकुंभी आदि निकालने का काम प्रगति पर है। सफाई के  दौरान जलकुंभी के साथ पालिथीन भी निकल रही थी। इससे साफ है कि पोखर के आसपास के लोग इसमें कूड़ा, मलवा, पालिथीन आदि भी डाल रहे हैं।

 उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार को निर्देशित किया कि ऐसे भवन स्वामियों को चिह्नित कर नोटिस दिए जाएं। इसके साथ ही पोखर के पास स्थित एक होटल स्वामी के अपने प्रतिष्ठान का कूड़ा पोखर में डालने की शिकायत क्षेत्रीय नागरिकों ने की। नगर आयुक्त ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 इस मौके पर उप नगर आयुक्त मो. मसूद अहमद,  महाप्रबंधक, जल धीरज सिंह, सहायक अभियंता जल भास्कर मणी पांडे, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, अवर अभियंता राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, एहसन रब, चक्रवती, अनिल कुमार, उड़ान सोसायटी से ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मां सेवा समिति से नरेंद्र व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें