फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता बसपा से निष्कासित

Wed, 03 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर संगीता चौधरी और उनके श्वसुर चंद्रपाल को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़, जोन कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री एवं जोन कोऑर्डिनेटर चौ. महेंद्र सिंह, जोन कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, जोन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह की सहमती से पूर्व मुख्यमंत्री ने ये निर्देश जारी किए हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने बताया कि बसपा से अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी और उनके श्वसुर चंद्रपाल को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


गौर हो कि 06 जनवरी से संगीता चौधरी का प्रकरण लगातार सुर्खियों में है। उन्होंने मायावती के पांव छूने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। बसपा सूत्रों ने बताया था कि मायावती से मुलाकात करने के दौरान उनके बेटे के पास एक नेलकटर मिला था जिससे बसपा सुप्रीमो खासी नाराज हुईं थीं। टिकट काटने के बाद अब निष्कासन की कार्रवाई इसका भी परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें