फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि पड़ोसी, फिर भी जनता परेशान: तीन विधायकों का पड़ोस...फिर भी पानी लेने जाते आधा कोस

Fri, 02 May 2025 03:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विपिन कुमार ने बताया कि पहले मोहल्ले में दो हैंडपंप काम कर रहे थे। वहां से लोग पानी ले आते थे। लेकिन अब वह भी खराब हैं। घर से आधा कोस दूर से पानी लाते हैं। आरओ प्लांट पर सुबह से ही लाइन लगने लगती है।
विज्ञापन
रावण टीला रोड पर पाइप लाइन सही करने के लिए खोदा गया गड्ढा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के वार्ड संख्या 57 में तीन विधायकों का आवास है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी यहीं रहती हैं। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का घर भी इसी इलाके में है। लेकिन भीषण गर्मी के इस मौसम में जब पारा 41 के पार जा रहा है तो ऐसे में यहां पानी का जबरदस्त संकट है। आठ नलकूप खराब होने के कारण टंकियां भरी नहीं जा रहीं। 20 हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। रावण टीला और गोविंद नगर के लोग अपने घरों से आधा कोस दूर सबमर्सिबल प्लांट और आरओ प्लांट से पानी ढोते हैं।

विज्ञापन


इस इलाके में पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। आए दिन फटती रहती है। अप्रैल माह में ही 8 दफा पाइप लाइन फटी थी। सुधारने में ही दो से तीन दिन लगे। इतने दिनों तक एक बड़ी आबादी पानी के लिए परेशान रही। विपिन कुमार ने बताया कि पहले मोहल्ले में दो हैंडपंप काम कर रहे थे। वहां से लोग पानी ले आते थे। लेकिन अब वह भी खराब हैं। घर से आधा कोस दूर से पानी लाते हैं। आरओ प्लांट पर सुबह से ही लाइन लगने लगती है।

इस वार्ड में रहने वाले जनप्रतिनिधि
विधायक रवेंद्र पाल सिंह, विधायक अनिल पाराशर, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष, इंजी. राजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष जगदीश महाजन, नागेंद्र आदि

विज्ञापन

पार्षद का दर्द

स्थानीय पार्षद सुभाष चंद्र शर्मा का दर्द है कि बार बार नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हर अधिकारी के सामने हमने अपने वार्ड की समस्या रख दी लेकिन हुआ कुछ नहीं। हर बार कह देते हैं कि प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

वार्ड संख्या-57
  • आबादी- 35 हजार
  • पानी की टंकी-1
  • कुल ट्यूबवेल- 11
  • खराब- 8
  • हैंडपंप-40
  • खराब-20
विज्ञापन

दावा 115 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति आपूर्ति का है, हकीकत में 30 लीटर से ज्यादा पानी नहीं मिल रहा।-गुंजन गुप्ता
गर्मी भीषण में क्षेत्र में पानी का संकट गहरा रहा है। पाइप लाइनों की लीकेज सही नहीं हो रही। -सतीश कुमार
पानी की पाइप लाइन फटती है तो सही करने के लिए सड़कें खोद देते हैं। जिससे वाहन चालक परेशान होते हैं। - ओम प्रकाश
क्षेत्र में संजय गांधी कॉलोनी, गोविंद नगर, रावण टीला, शांति नगर सभी जगह पानी की समस्या है। लोग दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं।-संजीव गुप्ता
वार्ड संख्या-57 में पेयजल समस्या हल करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल जो लीकेज हैं उन्हें सही कराया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

क्या बोले जनप्रतिनिधि
जल निगम की लापरवाही से पाइप लाइनों की लीकेज की समस्या हुई है। संसाधनों की कमी नहीं है इसके बाद भी जनता संकट झेल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर आयुक्त से इस संबंध में एक बार फिर वार्ता की की जाएगी। - अनिल पाराशर, विधायक, कोल
सारी समस्या पाइप लाइन लीकेज से हुई है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला रखा है। पूरी कोशिश होगी कि सबसे पहले इसी का हल कराएं। जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द ही वार्ता की जाएगी।- रवेंद्र पाल सिंह, विधायक, छर्रा
बार-बार नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत हो रही है। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सत्यापन भी कराया है। अधिकारियों से अब कहा जाएगा कि पहले लीकेज ठीक हो इसके लिए चाहे पाइप लाइन बदलनी पड़े। - मानवेंद्र प्रताप सिंह विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें