इस घटना के बाद घायल शिवम खुद ही अपने साथी की बाइक पर विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम पहुंचा। खबर पर बाद में उसके परिजन व समाज के लोग पहुंच गए। वहां देरी से पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने हंगामा भी किया।
भाजपा नेता का आरोप, लूटे 4:50 लाख
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल के भतीजे व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यश गोयल की दी गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां शिवम को गोली मारने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में यश गोयल ने बताया है कि 15 अगस्त 2023 की देर रात शिवम पक्ष ने बारहद्वारी इलाके में की गई टशनबाजी का विरोध करने पर उसके घर पर फायरिंग की थी। उस समय उसके पक्ष के एक युवक के गोली लगी थी। दोनों ओर से कुछ लोग जेल गए थे। तभी से वह रंजिश मानता है।
आज वह धनीपुर मंडी स्थित आढ़त की दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी शिवम ने अपने साथियों संग रास्ता रोककर घेर लिया। पांच लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी। विरोध करने पर पीटते हुए फायरिंग की गई। इस बीच झीनाझपटी में उसकी गले की सोने की जंजीर टूट गई। उसकी बाइक की चाभी छीन ली। वह बाइक छोडक़र बचकर अपने परिचित के होटल में भागा। बाइक पर टंगे झोले में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। वह भी इन लोगों ने लूट लिए। देर रात यश की ओर से दी गई तहरीर में शिवम, तुषार आदि को आरोपी बनाया गया है। इस सूचना पर तमाम भाजपाई भी गांधीपार्क थाने पहुंच गए थे।