प्रांत समरसता प्रमुख जगवीर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अब हिंदू समाज जाग उठा है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राकेश त्यागी ने कहा है हम देश पर मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। सरदार अमन सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने तो हिंदू समाज की रक्षा के लिए अपने चारों बच्चे वार दिए थे। हम बलिदान से नहीं घबराते। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके जिंदल ने की। विहिप के मंत्री मुकेश राजपूत ने मिलावटी घी और खाद्य सामग्री न खरीदने की सभी को शपथ दिलाई। संचालन आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह ने किया।
उमड़ा सैलाब, हर तरफ दिखी ललकार
जन आक्रोश रैली में सिख समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने भी जो बोले सो निहाल से जोरदार गर्जना की। सिंधी समाज समेत शहर के सभी सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद थे। जन आक्रोश रैली अचल रोड पुस्तक बाजार से होते हुए आगरा रोड पहुंची। आगरा रोड पर लंबी शृंखला बन गई। लोग घरों की छतों से रैली को देख रहे थे। दुबे का पड़ाव होते हुए रैली जीटी रोड पहुंची। यहां से जन आक्रोश रैली अचलताल स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर अचलेश्वर मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। रामलीला मैदान में सभी संतों और विहिप के कार्याध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, बजरंग दल के संयोजक दीपक राजपूत, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार लाला, मेयर प्रशांत सिंघल, महानगर अध्यक्ष ई. राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, सुधीर शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। महानगर मंत्री मयंक कुमार ने मंच व्यवस्था देखी।
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने मंच से ही अनशन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि तिरुपति बालाजी के मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती है तो वह नवरात्र से अनशन शुरू कर देंगी। उन्होंने मंच से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी रोष जताया। जन आक्रोश रैली में भले ही क्रीड़ा स्थल पर कार्यकर्ताओं में जन आक्रोश दिखा, लेकिन शहर की सड़कों में पर जब कार्यकर्ता निकले तो सभी अनुशासित होकर निकले। ट्रैफिक व्यवस्था और दुकानदार आदि को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
ग्रामीण, समाजसेवी और छात्रों ने भी दिखाया दम
समाजसेवी अंशुल राठौर के नेतृत्व में उनके आरके पुरम से भारी संख्या में समाजसेवी, ग्रामीण, व्यापारियों व छात्रों के साथ श्री वार्ष्णेय कॉलेज क्रीडा स्थल के लिये निकले। जिसमें जन्मेश सिंह, मनी प्रताप सिंह, अभिजीत, नितिन, विशाल, आशू, मयंक उपाध्याय, निक्की, मयंक सोनी, रितिक, चंचल, शानू, पृथ्वी, मुकेश शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।