फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजमालः नहीं खत्म हो रहा धरना, पर घटा संख्या बल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने चल रहे धरना प्रदर्शन को दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। मगर, प्रदर्शनकारी हटने का नाम नहीं ले रहे हैं । पुलिस-प्रशासन के पास भी इन प्रदर्शनकारियों को हटाने का मुफीद रास्त नहीं दिख रहा है। जुमे की नमाज से लेकर दिल्ली चुनाव से जोड़कर धरना प्रदर्शन के खत्म होने को लगाए जा रहे अनुमान फेल हो गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस से लेकर प्रशासनिक गलियारों में यह खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि लगातार धरना स्थल से कम हो रही भीड़ से भी अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। धरना प्रदर्शन के 14वें दिन यानि मंगलवार को करीब महिला और पुरुषों की कुल संख्या 500 के करीब ही रही।
विज्ञापन

बीते 14 दिन से जारी धरना प्रदर्शन में पहले दिन से यह कयास लगाए जा रहे थे। कि प्रदर्शनकारियों को का मुख्य उद्देश्य जुमे तक भीड़ को साधे रखना है। मगर, प्रदर्शन जुमे के बाद से और अधिक बल पकड़ गया। जैसे-जैसे दिन बीते अधिकारियों को लगा कि यह लोग दिल्ली चुनाव को लेकर शाहीन बाग में जिस तरह से हवा चल रही है, उससे खुद को जोड़कर रखे हैं और चुनाव बाद यह धरना प्रदर्शन खत्म हो जाएगा। आठ फरवरी को दिल्ली में वोटिंग हो गई और 11 को नतीजे भी आ गए। मगर, प्रदर्शनकारी अब भी धरना खत्म करने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इधर, अधिकारी भी अब धरने को लेकर परेशान होने लगे हैं। हालांकि उनके लिए इन सबके बीच बस राहत की बात इतनी है कि बीते दो -तीन दिन से वहां भीड़ कम हो रही है। अब दिन में करीब 100 से 200 महिलाएं और रात तक यह संख्या 500 से 800 तक पहुंच जाती है। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह धरना अब अधिकतम चार से पांच दिन और चलेगा 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में फिर से शाहीन बाग प्रकरण की सुनवाई है। संभावना है कि कोर्ट कोई महत्वपूर्ण निर्णय दे सकती है, जिसका असर यहां भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दिनभर खामोशी के बाद शाम को हुई नारेबाजी
धरना स्थल पर मंगलवार को भी पिछले दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक 200 से 300 महिलाएं और बच्चे ही वहां पर दिखे। दिन भर इनमें खामोशी दिखी और शाम को पांच बजे के बाद वहां भीड़ जुटने के बाद एएमयू की छात्राओं के नेतृत्व में नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें