फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना...

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देती सिंगर निखिता गाँधी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बॉलीवुड में पार्श्व गायिकी के दम पर अपनी आवाज का लोहा मनवा चुकीं गायिका निकिता गांधी के सुरों पर सोमवार की रात कोहिनूर सभागार में दर्शक झूम उठे। मोरा पिया मौसे बोलत नाही.. जैसे गानों को बोल दे चुकीं निकिता गांधी ने कोहिनूर के मंच से तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना.., टूटा सा है कोई इक तारा इक तारा आदि गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रोता उनकी सुरीली आवाज के समंदर में गोते लगाते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद झिलमिल रोशनी के बीच मंच पर पहुंची निकिता गांधी की आवाज का जादू चला। उन्होंने सबसे पहले कुछ तो है तुझसे राब्ता... जय हो... काफिराना है ये इश्क... संवरने लगे हम तेरे प्यार में... रे फकीरा मान जा... तेरे बिन नई लगना दिल मेरा ढोलना आदि बॉलीवुड गीतों के साथ ही बंगाली गीतों को गाकर भी समां बांध दिया। देर शाम करीब 11:30 बजे तक चले कार्यक्रम में दर्शक गीतों की बारिश में कुर्सियों पर चढ़कर नाचे। पुलिस को भीड़ को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे-तैसे लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया।
नुमाइश के कृष्णांजलि मंच पर सोमवार की रात को मुकाबला ए कव्वाली कार्यक्रम हुई। इसमें नागपुर से आईं कव्वाल सीमा सबा और जयपुर के फैजान रजा अजमेरी के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ने देश के वर्तमान हालातों पर अपनी कव्वालियों के बूते जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने किया। इसके बाद दोनों कव्वाल मंच पर उतरे। फैजान रजा ने अल्लाह सब्र का फल देगा हमद गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने दमादम मस्त कलंदर... हवेली, झोपड़ी सबका मुकद्दर कैसे फूटेगा, हमारे प्रेम की पूंजी को लुटेरा कैसे लुटेगा... गाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। इसके बाद मंच से सीमा सबा ने अच्छी है यह प्रेम की गंगा बहने दो, क्यो करते गो देश में दंगा रहने दो, लाल हरे रंगों में हमको मत बांटो, छत के ऊपर सिर्फ एक तिरंगा रहने दो... गाकर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंगने के साथ ही देश के वर्तमान हालातों पर कड़ा प्रहार किया। उनकी इस कव्वाली पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। देर रात तक कार्यक्रम का दौर चलता रहा और श्रोता झूमते रहे।
नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में सोमवार को अचल सरोवर रक्षक दल की ओर से हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
श्रम एवं सन्निर्माण कर्मकार परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से भक्ति के रस की बारिश हुई। प्रीति वार्ष्णेय ने गणेश वंदना की तो साध्वी पुनीता चेतन ने सरस्वती मां की स्तुति की। कृ्ष्णा गुप्ता और क्षमा गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाया। मोहन लाल वर्मा ने हमारे दो ही रिश्तेदार भजन सुनाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इनके साथ ही ईशा गुप्ता, योगी कौशलनाथ, जितेंद्र, नीटू शर्मा, निधि, दीपांशु ने भी अपने भजन और गीत पेश किए। इसके साथ ही संगीता डांस एकेडमी के बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तमन्ना, प्रज्ञा, महक गुप्ता, पल्लव सिंह, रिद्धमा सोनी आदि शर्मा ने अपना नृच्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। राजेश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अमित सोनी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें