660 मेगवाट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : JAWAN
तापीय परियोजना कासिमपुर के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के निवासियों ने मंगलवार की सुबह 8 बजे पावर हाउस की 660 मेगावाट यूनिट के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर अंदर नहीं जा सके। ग्रामीणों का कहना था कि तापीय परियोजना के प्रदूषण से वह लोग जूझ रहे हैं लेकिन बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इन ग्रामीणों ने 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की।
मंगलवार की सुबह गवेंद्र राघव के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन गांवों के निवासी 660 मेगावाट प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचे और ताला लगाकर प्रदर्शन किया। खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो नायाब तहसीलदार प्रवेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों के समक्ष समस्या पहुंचाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस पर माने ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, सतीश कुुमार, चेतन वार्ष्णेय, शीलेंद्र, विवेक, मोहित, कुनाल, डॉ. आरपी दक्ष, आशीष, पंकज, लक्ष्मण, अमित कुमार, सुशील, नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र, धर्मेंद्र, सुरेश, राहुल, कपिल, राजेश, धर्मवीर सिंह, आकाश, विजय चौहान, दीपक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।