फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर तोड़े जाने का विरोध, पुनर्निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अचलताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर को नगर निगम द्वारा तोड़े जाने का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित भाजपा, बजरंग दल एवं संस्कार भारती आदि संगठनों के नेताओं ने तोड़े गए मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की मांग शुरू कर दी है। नेताओं ने कहा है कि वह श्रीतांबेश्वर महादेव मंदिर को नहीं टूटने देंगे।
विज्ञापन

पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शकुंतला भारती, बजरंग दल के नेता गौरव शर्मा, संस्कार भारती के नेता भुवनेश आधुनिक सहित भाजपा एवं दूसरे संगठनों के नेता शुक्रवार को अचलताल पहुंच गए। श्रीतांबेश्वर महादेव मंदिर के पास से जेसीबी को हटवा दिया। हनुमान मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। शकुंतला भारती ने कहा कि अचलताल की पहचान मंदिरों से है। सौंदर्यीकरण के नाम पर मंदिरों को नहीं तोड़ने देंगे। भाजपा एवं बजरंग दल नेताओं ने नगर निगम से तोड़े गए मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। शकुंतला भारती ने कहा कि वह शनिवार को भी आएंगी। श्रीतांबेश्वर महादेव मंदिर को किसी भी कीमत पर नहीं तोड़ने देंगे।
श्रीतांबेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण शुरू
नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को हनुमान मंदिर तोड़ा गया था। श्रीतांबेश्वर महादेव मंदिर की रेलिंग आदि काटी गई थी। इसके साथ ही महादेव मंदिर से सामान हटाकर शिवलिंग व प्रतिमा को दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एक दिन का समय दिया गया था। अल्टीमेटम के बाद मंदिर से सामान हटाया जा रहा है। भाजपा नेताओं के पहुंचने एवं मंदिर तोड़ने का विरोध शुरू होने के बाद शिवलिंग स्थल पर पुन: निर्माण शुरू हो गया है। संस्कार भारती के जिला संयोजक भवुनेश आधुनिक ने मंदिर तोड़ने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर प्राचीन धरोहर को तोड़ना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान की विस्थापित मूर्तिया सम्मान के साथ स्थापित की जाएंगी। जगह अभी निश्चित नहीं की गई है। कमेटी के साथ बैठक कर योजना बनाई जाएगी।
- ठाकुर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें