फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का विरोधः शाहजमाल में धरना जारी, शांति पूर्वक पढ़ी गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
उपरकोट जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज अदा करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में शुक्रवार को शाहजमाल स्थित ईदगाह के सामने महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। महिलाएं यहां 17 दिन से धरने पर हैं।
विज्ञापन

अंधेरे की वजह से मोमबत्ती की रोशनी में महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ धरना जारी है। जुमे के चलते दोपहर तक धरना स्थल पर चंद महिलाएं थीं। शाम होते-होते संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। जुमे की नमाज के बाद महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। महिलाओं ने धरना स्थल पर नमाज पढ़ी। महिलाओं का कहना है कि इस काले कानून का विरोध करती रहेंगी। देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है। देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। हमें इस देश से निकालने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने देेंगे।
जुमे की नमाज : सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, एएमयू जामा मस्जिद, जमालपुर में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध के चलते एहतियातन जुमे की नमाज के दौरान ऊपरकोट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जमालपुर में भी पुलिस की तैनाती रही। नमाज मुकम्मल होने के बाद करीब आधे घंटे तक फोर्स वहां मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें