फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराज के रसूख पर उठे सवाल, डकैती के आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह को शासन से मंत्री का दर्जा प्राप्त है या नहीं..? इस पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस नेता विनोद पांडेय ने इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि शासन स्तर से इसकी जांच कराई जाए। अगर वो दर्जा प्राप्त मंत्री नहीं हैं तो फिर अपने वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल कैसे और क्यों कर रहे हैं..? ऐसा होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है..? कांग्रेस नेता ने कहा है कि वह दर्जा प्राप्त मंत्री कहला कर खुद का रौब बनाते हैं और सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हैं। लोगों को अपना रसूख दिखा कर डराते धमकाते हैं। अब इस पत्र पर शासन स्तर की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन

इधर, भाजपा नेता रघुराज सिंह के बेटे नगर निगम पार्षद नीशू ठाकुर और बरौली विधायक के पुत्र स्व. राकेश सिंह के साढ़ू कोरह हाल निवासी प्रतिभा कालोनी के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस दस अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है। ये दस अज्ञात लोग मारपीट के दौरान नीशू ठाकुर के साथ बताए गए हैं। घटनास्थल पर पास में कोई सीसीटीवी नहीं होने से कुछ बातें स्पष्ट नहीं हो रही है, जो सीसीटीवी हैं वह कुछ दूर पर हैं। इसलिए पुलिस अपने सूत्रों की मदद से नीशू के साथ मौके पर मौजूद लोगों का पता कर रही हैै। जिससे मुकदमे में आगे की कार्रवाई हो सके। वहीं जिला अस्पताल में अभी राजकुमार का इलाज जारी है। वहीं पुलिस मेडिकल रिपोर्ट संकलित कर रही है। इंस्पेक्टर बन्ना देवी रविंद्र दुबे ने कहा है कि इस मामले में जांच जारी है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें