एसपी सिटी ने बताया कि दोनों होटल मालिकों के पास संचालन के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके आधार पर इनको सील कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा शहर भर में संचालित होटलों की भी जांच कराई जाएगी। यदि उनके पास दस्तावेज नहीं पाए गए या नियमानुसार संचालन नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह पकड़े गए
- रविंद्र सिंह निवासी काशीराम आवास गुरुरामदास नगर, सारसौल, बन्नादेवी
- राहुल वार्ष्णेय निवासी शिव विहार काॅलोनी, सासनी गेट
- राजा निवासी छप्पर वाली मस्जिद वाल्मीकि बस्ती, बन्नादेवी
- अभिषेक निवासी वाल्मीकि बस्ती गली नंबर 01 नई बस्ती, बन्नादेवी
- अरुण निवासी खानपुर किटौली, थाना अतरौली
- करन निवासी काली मंदिर, सारसौल, बन्नादेवी
- शुभम शर्मा निवासी सारसौल, बन्नादेवी
- दीपक निवासी वाल्मीकि बस्ती, बन्नादेवी
छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल परिसर से नकदी, मोबाइल फोन, शराब, बैंकिंग से जुड़े सामान और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें 58,070 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, दो आगंतुक रजिस्टर, पांच एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर, एक स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस पहचान पत्र, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस ने एक कार व एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।
मोटी कमाई के लालच में हो रहा देह व्यापार
मोटी कमाई के लिए कारोबारियों ने शहरी क्षेत्र में जगह-जगह देह व्यापार के अड्डे खोल रखे हैं। शहर में खुले होटलों व स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि अगर पुलिस गहनता से जांच करें तो शहर, बाहरी क्षेत्र, जीटी रोड व हाईवे किनारे बिना किसी वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे होटलों में देह व्यापार का कारोबार पकड़ा जा सकता है।
जिले में जगह-जगह होटल खुल गए हैं। हर जगह 24 घंटे कमरे उपलब्ध हैं के बोर्ड लगे हैं। कई होटल तो ऐसी जगह हैं जहां न तो यात्री पहुंच सकता है न ही कोई परिवार का व्यक्ति। ऐसे सुनसान स्थानों पर होटलों का संचालन संदेहास्पद है। पुलिस के अनुसार जब जांच टीमें दोनों होटलों के कमरों में पहुंची तो शर्म से उनकी नजरें झुक गई। कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था थे।
छापामारी के दौरान पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में लिया है। पुलिस अब होटल में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करेगी। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर होटल में आने-जाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी