सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया पोस्टमार्टम में देवेंद्र की मृत्यु चोटों से न होने की बात सामने आई है। उसके जो चोटें थीं, वे सभी खरोंच आदि की थीं। उसके मुंह से झाग निकलना भी उजागर हुआ है। अंदेशा है कि उसने पिटाई से आहत होकर कुछ खा लिया हो। यह तस्वीर जांच में साफ होगी।
घर से खींचकर कंटीले तारों पर डाला
मालती ने पुलिस को बताया कि मारपीट करते हुए हमलावरों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और गला दबाया। बाद में घर से खींचकर बाहर कंटीले तारों पर डालकर भाग गए। वह बचाव के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने तक नहीं आया। साली रेनू ने बताया कि देवेंद्र को अपने भाई से जान का खतरा महसूस हो रहा था और दो दिन पहले उसने इस आशंका पर बातचीत भी की थी। देवेंद्र की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चों में दो साल का बेटा और करीब साढ़े तीन साल की बेटी है।