फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड बैठक में पास, शासन लगाएगा अंतिम मुहर

Tue, 07 Nov 2023 05:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हुई। बैठक में भाजपा पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का प्रस्ताव रखा, जो पास हो गया। इस प्रस्ताव को अब मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव नगर निगम के भाजपा पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर पास हुआ है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन ही प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी प्रदान करेगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। इसी बीच भाजपा के पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पास हो गया। अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, तब शाासन ही उसको अनुमति प्रदान करेगा।

 ये पहला मौका नहीं, जब हरिगढ़ की आवाज बुलंद हुई है। अब से पहले 21 अगस्त को कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने भी यही संदेश दिया था। कहा था कि लोकसभा की यूपी की सभी सीट फिर से जीता कर कल्याण सिंह का सपना साकार करने का संकल्प लेना होगा। यही हरिगढ़ की धरती से संकल्प लेकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन


आज उनके उसी संकेत को भाजपा के पार्षद ने सुझाव के रूप में नगर निगम के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कराया है। ये संकेत हैं भाजपा की तैयारी के। अब इस प्रस्ताव को शासन में भेजा जाएगा। वहां से इस पर अंतिम मोहर लगेगी। बता दें कि पूर्व में जिला पंचायत बोर्ड भी यह प्रस्ताव पारित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें