फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: कुलपति बदले, प्रो एनबी सिंह होंगे नए वीसी, 13 जनवरी को संभालेंगे चार्ज

Sat, 11 Jan 2025 02:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राज्यपाल सचिवालय ने आदेश जारी कर प्रो एनबी सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का कुलपति बना दिया है। वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति बदल दिए गए हैं। लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह को राजभवन ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का कुलपति बना दिया है। वह 13 जनवरी को विवि में कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के नए कुलपति प्रो एनबी सिंह की अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 13 जनवरी को अलीगढ़ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद प्रो चंद्रशेखर को अंतरिम प्रथम कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। प्रो चंद्रशेखर ने डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में 4 जनवरी 2022 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पहले कुलपति का चार्ज लिया। 3 जनवरी 2025 को तीन साल के कार्यकाल के बाद प्रो चंद्रशेखर का पहला कार्यकाल खत्म हो गया। 

विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 3 जनवरी को आदेश जारी कर प्रो चंद्रशेखर को दूसरा कार्यकाल दे दिया। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें समय लगने की संभावना है। प्रो चंद्रशेखर को नियमित कुलपति नियुक्त होने अथवा 6 माह की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक के लिए कुलपति के दायित्वों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


आज राज्यपाल सचिवालय ने आदेश जारी कर प्रो एनबी सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का कुलपति बना दिया है। वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तैनात थे। प्रो. एनबी सिंह को अप्रैल 2022 में भाषा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। 30 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें