फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौ नंबर यूनिट से उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की नौ नंबर यूनिट को सोमवार सुबह लगभग 10 बजे लाइटअप (सुचारू) कर दिया। उम्मीद है कि यह यूनिट देर रात तक पूरी तरह लोड पर आ जाएगी।
विज्ञापन


महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सात, आठ और नौ नंबर यूनिटें करीब एक माह से बिजली की मांग कम होने के कारण बंद चल रही थीं। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर सोमवार को नौ नंबर यूनिट से उत्पादन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 660 मेगावाट की एक यूनिट पहले से ही संचालित है, जिससे रोजाना लगभग 390 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यदि चारों यूनिटें सुचारु रूप से चलें तो कुल 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल केवल 390 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें