फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पोखर की जमीन से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव घांघौली में सरकारी पोखर की जमीन पर बने अवैध मकानों को प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में महेंद्र, वीरेंद्र, विनोद और कुंवरपाल द्वारा किए गए स्थायी व अस्थायी कब्जे हटवाकर करीब दो बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई। कार्रवाई एसडीएम शिशिर कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार अवनीश कुमार और नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा की मौजूदगी में हुई। वहीं कुछ लोगों ने बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई, जबकि प्रशासन ने नोटिस देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें