फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शोभायात्रा आज, शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Fri, 27 Mar 2026 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कनवरीगंज में शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करते लोग l - फोटो : samvad
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव के तहत शुक्रवार को शहर में देहलीगेट क्षेत्र से निकलने वाली दुर्गा महारानी शोभायात्रा को लेकर अभी तक आयोजकों व प्रशासन की ओर से देर रात तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन



शोभायात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव के अनुसार महानगर में स्थित विभिन्न मंदिरों पर नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं का मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर अवागमन रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की छूट रहेगी।


यह रहेगी यातायात व्यवस्था :

( दोपहर तीन बजे से नवरात्र महोत्सव व शोभायात्रा समाप्ति तक )



- बौनेरे तिराहा, ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


- सारसौल चौराहा से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।

- रामघाट रोड अतरौली की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- आगरा व मथुरा की तरफ से सासनी गेट शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मथुरा रोड, मथुरा पुल के नीचे से नए बाईपास से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
विज्ञापन




आंतरिक डायवर्जन (समय तीन बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक )



- मसूदाबाद चौराहे से रसलगंज की तरफ आने वाले हल्के वाहनों (ऑटो/ ई- रिक्शा आदि )को कठपुला से डायवर्ट किया जाएगा।

- सासनी गेट की तरफ से आने वाले हल्के वाहन को मानिक चौक तिराहे से दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।



नो-ट्रैफिक जोन



- कवरकुत्ता तिराहे से कंपनी बाग चौराहे से मानिक चौक तिराहे तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें