फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल मां मां काली का स्वरूप  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा में श्री हनुमानजी सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। अतरौली रोड स्थित चिंताहरण मंदिर से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक ठा. रविंद्रपाल सिंह व अन्य लोगों ने किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा चिंताहरण मंदिर से प्रारंभ होकर अतरौली रोड, अलीगढ़-दादों रोड, बड़ा बाजार, कुम्हारान, सिनेमा रोड, धनसारी रोड और शिवपुरी होते हुए पुनः चिंताहरण मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में राधा-कृष्ण, बांके बिहारी, रामदरबार, मां काली अखाड़ा, हनुमान जी, शिव परिवार और वृंदावन की सखियों की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान लालू महाजन, प्रमोद कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता छोटू, नितिन गुप्ता, नारायण गुप्ता, विकास भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें