फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी विजेताओं को बांटे गए नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट स्काई-डेक व अमर उजाला की ओर से वेलेंटाइन डे के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सेल्फी कांटेस्ट के विजेताओं को नकद पुरस्कार व डिनर वाउचर वितरित किए गए हैं। बुधवार को तीनों विजेताओं ने जब इनाम लिया तो बेहद खुश नजर आए। विजेताओं ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

स्काई डेक के मैनेजर अनुज कुमार ने तीनों विजेताओं को पुरस्कार बांटे। दीपेंद्र वार्ष्णेय और उनकी पत्नी की सेल्फी उम्दा रही, उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। दीपेंद्र की जगह आदेश ने इनाम ग्रहण किया। इसके अलावा विवेक शम्मी को दूसरा स्थान मिला। आयुष गुप्ता का तीसरा स्थान मिला, लेकिन उनकी जगह राहुल ने इनाम लिया।
स्काई डेक के मालिक निशांत जैन व विक्की जैन ने कहा कि अमर उजाला द्वारा इस तरह का कार्यक्रम हमारे रेस्टोरेंट में किया गया, हम इसके आभारी हैं।साथ ही इस आयोजन का महत्व प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर बढ़ाया। हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर आयोजित किए जाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें