अलीगढ़ नुमाइश की मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीराम की थीम को लेकर रैंप पर उतरे थे। उन्होंने श्रीराम, माता सीता के स्वरूप में प्रस्तुति दी। बाबा फतह सिंह गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। प्रियांशु राज मिस्टर अलीगढ़ और ममता बघेल मिस अलीगढ़ चुनी गईं।
अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर कल्प सोसाइटी द्वारा मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 64 प्रतिभागियों ने रैंप पर कैट वॉक की। प्रियांशु मिस्टर और ममता मिस अलीगढ़ चुनी गईं।
विज्ञापन
मिस एवं मिस्टर अलीगढ़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीराम की थीम को लेकर रैंप पर उतरे थे। उन्होंने श्रीराम, माता सीता के स्वरूप में प्रस्तुति दी। बाबा फतह सिंह गतका ग्रुप ने हैरतअंगेज प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, महंत योगी कौशल नाथ, कल्पना पंडित एवं नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया।
मिस्टर अलीगढ़ का खिताब प्रियांशु राज को मिला। दीपक कुमार, जयदीप प्रथम उपविजेता की श्रेणी में रहे। दूसरे विजेता के स्थान पर हिमांशु सारस्वत रहे। मिस अलीगढ़ ममता बघेल चुना गया। प्रथम उपविजेता अर्ची एवं द्वितीय उपविजेता गुनगुन रहीं। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मित्तल, डॉ. पुनीता अरोरा, डॉ. सुदर्शन तोमर, डॉ. रष्मित कौर शामिल रहे। कल्पना पंडित, संजय पंडित, जेएस सोढी, सारिका रायजादा, पावनी, ख्याति, राहुल, रचित, हर्ष, देवू आदि का सहयोग रहा ।