फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भाजपा ने बनाए विधानसभा प्रभारी, अलीगढ़ के नेताओं को यहां की मिली जिम्मेदारी

Sun, 11 Feb 2024 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किया है। अलीगढ़ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जनपद और जनपद से बाहर के लिए जिम्मेदारी दी है। वे लोकसभा चुनाव के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की मानीटरिंग करेंगे और केंद्र व प्रदेश से मिलने वाले कार्यक्रमों को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में अब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके तहत वे लोकसभा चुनाव के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की मानीटरिंग करेंगे और केंद्र व प्रदेश से मिलने वाले कार्यक्रमों को पूरा कराएंगे। इस क्रम में गैर जनपद के नेताओं को अपने जिले की विधानसभा सीटों पर व यहां के नेताओं को दूसरे जिलों में यह जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के स्तर से जारी की गई सूची के अनुसार अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रणतपाल सिंह, बरौली पर पूर्व जिलाध्यक्ष हाथरस महेंद्र सिंह आचार्य, अतरौली पर बीडी राना, छर्रा पर योगेंद्र चतुर्वेदी, इगलास पर मुकेश गौतम, कोल पर अनिल पुंढीर व शहर पर तरुण सेठ को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसी तरह अपने जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह को मथुरा जनपद की छापा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ.देवराज सिंह को मांट, मानव महाजन को मथुरा वृंदावन, वरिष्ठ नेता डा.राजीव अग्रवाल को हाथरस, हाल ही में निकाय चुनाव प्रभारी रहे सुनील पांडेय को एटा, वरिष्ठ नेता श्यौराज सिंह को कासगंज की जिम्मेदारी प्रभारी के तौर पर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें